Header Ads

भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना लिरिक्स | Bhagwan Meri Naiya Us Paar Laga Dena Lyrics in Hindi

भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना भजन लिरिक्स और साथ ही भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना लिरिक्स डाउनलोड भी कर सकते है।

भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना लिरिक्स

भगवान मेरी नईया उस पार लगा देना
अब तक तो निभाया है आगे भी निभा देना

हम दिन दुखी निर्बल नित नाम रहे प्रतिपल 
यह सोच दरश दोगे प्रभु आज नहीं तो कल
जो बाग़ लगाया है फूलो से सजा देना
भगवान मेरी नईया उस पार लगा देना
अब तक तो निभाया है आगे भी निभा देना

तुम शांति सुधाकर हो तुम ज्ञान दिवाकर हो
मम हंस चुगे मोती तुम मान सरोवर हो
दो बूंद सुधा रस की हम को भी पिला देना
भगवान मेरी नईया उस पार लगा देना
अब तक तो निभाया है आगे भी निभा देना

रोकोगे भला कब तक दर्शन को मुझे तुमसे
चरणों में लिपट जाऊ  वृक्षो से लता जैसे
अब द्वार खड़ी तेरी मुझे राह दिखा देना
भगवान मेरी नईया उस पार लगा देना
अब तक तो निभाया है आगे भी निभा देना

Bhagwan Meri Naiya Us Paar Laga Dena Lyrics in Hindi


Post a Comment

Previous Post Next Post