Header Ads

शीतला माता आरती | Sheetla Mata Aarti Lyrics In Hindi | Sheetla Mata Aarti PDF 

आप सभी पाठको के लिए पेश है शीतला माता आरती हिंदी में (Sheetla Mata Aarti In Hindi ) । 

Sheetla Mata Aarti In Hindi WIth PDF

आप शीतला माता आरती को ऑनलाइन पढ़ भी सकते है और साथ ही शीतला माता आरती pdf (Sheetla Mata Aarti PDF) को अपने फ़ोन में डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।



Sheetla Mata Aarti In Hindi 

जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता,
आदि ज्योति महारानी सब फल की दाता। जय शीतला माता...

रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भ्राता,
ऋद्धि-सिद्धि चंवर ढुलावें, जगमग छवि छाता। जय शीतला माता...

विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता,
वेद पुराण बरणत पार नहीं पाता । जय शीतला माता...

इन्द्र मृदंग बजावत चन्द्र वीणा हाथा,
सूरज ताल बजाते नारद मुनि गाता। जय शीतला माता...

घंटा शंख शहनाई बाजै मन भाता,
करै भक्त जन आरति लखि लखि हरहाता। जय शीतला माता...

ब्रह्म रूप वरदानी तुही तीन काल ज्ञाता,
भक्तन को सुख देनौ मातु पिता भ्राता। जय शीतला माता...

जो भी ध्यान लगावें प्रेम भक्ति लाता,
सकल मनोरथ पावे भवनिधि तर जाता। जय शीतला माता...

रोगन से जो पीड़ित कोई शरण तेरी आता,
कोढ़ी पावे निर्मल काया अन्ध नेत्र पाता। जय शीतला माता...

बांझ पुत्र को पावे दारिद कट जाता,
ताको भजै जो नाहीं सिर धुनि पछिताता। जय शीतला माता...

शीतल करती जननी तू ही है जग त्राता,
उत्पत्ति व्याधि विनाशत तू सब की घाता। जय शीतला माता...

दास विचित्र कर जोड़े सुन मेरी माता,
भक्ति आपनी दीजे और न कुछ भाता।

जय शीतला माता...।


Sheetla Mata Aarti PDF

शीतला माता आरती को बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए निचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे और शीतला माता आरती pdf को अपने मोबाइल में डाउनलोड करे।

Click Here To Download


Read

अहोई माता की आरती

विष्णु भगवान की आरती

तुलसी जी की आरती

संतोषी माता की आरती

Post a Comment

Previous Post Next Post