Header Ads

संतोषी माता की आरती | Santoshi Mata Aarti Lyrics in Hindi | Santoshi Mata Aarti in Hindi PDF

आप सभी पाठको के लिए पेश है संतोषी माता की आरती हिंदी में (Santoshi Mata Aarti in Hindi)। 

Santoshi Mata Aarti in Hindi With PDF

आप संतोषी माता की आरती को ऑनलाइन पढ़ भी सकते है और साथ ही संतोषी माता आरती pdf (Santoshi Mata Aarti PDF) को अपने फ़ोन में डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।



Santoshi Mata Aarti in Hindi 

जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता।
अपने सेवक जन को, सुख सम्पत्ति दाता॥
जय सन्तोषी माता॥

सुन्दर चीर सुनहरी माँ धारण कीन्हों।
हीरा पन्ना दमके, तन श्रृंगार कीन्हों॥
जय सन्तोषी माता॥

गेरू लाल छटा छवि, बदन कमल सोहे।
मन्द हंसत करुणामयी, त्रिभुवन मन मोहे॥
जय सन्तोषी माता॥

स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर ढुरें प्यारे।
धूप दीप मधुमेवा, भोग धरें न्यारे॥
जय सन्तोषी माता॥

गुड़ अरु चना परमप्रिय, तामे संतोष कियो।
सन्तोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो॥
जय सन्तोषी माता॥

शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही।
भक्त मण्डली छाई, कथा सुनत मोही॥
जय सन्तोषी माता॥

मन्दिर जगमग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई।
विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई॥
जय सन्तोषी माता॥

भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै।
जो मन बसै हमारे, इच्छा फल दीजै॥
जय सन्तोषी माता॥

दुखी दरिद्री, रोग, संकट मुक्त किये।
बहु धन-धान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिये॥
जय सन्तोषी माता॥

ध्यान धर्यो जिस जन ने, मनवांछित फल पायो।
पूजा कथा श्रवण कर, घर आनन्द आयो॥
जय सन्तोषी माता॥

शरण गहे की लज्जा, राखियो जगदम्बे।
संकट तू ही निवारे, दयामयी अम्बे॥
जय सन्तोषी माता॥

सन्तोषी माता की आरती, जो कोई जन गावे।
ऋद्धि-सिद्धि, सुख-सम्पत्ति, जी भरकर पावे॥
जय सन्तोषी माता॥


Santoshi Mata Aarti PDF

संतोषी माता की आरती को बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए निचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे और संतोषी माता आरती pdf (Santoshi Mata Aarti PDF in Hindi) को अपने मोबाइल में डाउनलोड करे।

Click Here To Download

तो ये थी संतोषी माता की आरती हिंदी में अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आयी होंगी तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर शेयर करे।

Read

गायत्री माता की आरती

सरस्वती माता की आरती

पार्वती जी की आरती

Post a Comment

Previous Post Next Post